You are currently viewing Valentine Day Shayari in Hindi 2026 – 50 Romantic Shayari
Valentine Day Shayari in Hindi 2026 – 50 Romantic Shayari

Valentine Day Shayari in Hindi 2026 – 50 Romantic Shayari

Valentine Day Shayari in Hindi

Valentine Day pyaar ka din hota hai. Is din log apne dil ki baat shabdon ke zariye bayan karte hain. Agar aap bhi apne partner ko kuch khaas kehna chahte hain, lekin sahi shabd nahi mil rahe, to yeh Valentine Day Shayari in Hindi 2026 collection aapke liye hai।

Yaha di gayi romantic, emotional aur heart touching Valentine shayari ko aap WhatsApp, Instagram, Facebook status ya apne special person ko message ke roop me bhej sakte hain।

Chaliye shuru karte hain is pyaar bhare safar ko 💖

🌹 Best Valentine Day Shayari 2026

Valentine Day Shayari in Hindi 2026 – 50 romantic, cute aur heart touching shayari jo aap apne special person ko bhej sakte hain. Copy karein aur share karein 💘

तुझे हर्फ़ हर्फ़ संवार दूँ तुझे लफ्ज़ लफ्ज़ निखार दूँ,
तू बिखर जा मेरे कोरे दिल पर आज तुझे कागजों पर उतार दूँ…….!!!!❤️

ना जाने इश्क की रिवायतें किसने लिखीं हैं,
बेचैनी है जो शख्स ,सुकून ए दिल भी वही है..!!

मन बहुत उदास है थोड़ा प्यार जता दूँ मैं!
तुम सिर्फ़ मेरे हो सबको ये बात बता दूँ मैं!!

मेरा पूरा दिन तुम्हें लिखने में चला गया,
तू कहे तो तुझे सोचने में रात बिता दूँ मैं!!✨♥️

अधूरी ख्वाहिश है, सिमट गई है जनवरी,
आकर खड़ी है चौखट पर इश्क वाली फरवरी।

जैसे मुसाफ़िर किसी अंजाम तक पहुंचे!
एक शाम हम भी तेरे मकाम तक पहुंचे!

तुझ तक पहुंचने की हिम्मत कहां से लाऊं,
डरते डरते तो हम तेरे नाम तक पहुंचे!

प्यार की राह से दूर भागते थे हम..!
तुम मिले तो ठहरने को जी चाहता है..!!❤️

मंजिल मिले या न मिले कभी मुझे..!
पर तेरे साथ चलने को जी चाहता है..!!🔥

हम डूबे बैठे हैं जिसमें वो उसे लग जाए,
ये मोहब्बत का नशा उसे भी लग जाए,

यूं मशरूफ हैं निगाहें मेरी उसके दीदार में,
डरता हूं कन्ही उसे मेरी ही नज़र ना लग जाए,

मैं सब कुछ लुटाने को तैयार बैठा हूँ,
शोहरत तो क्या मेरी उम्र भी उसे लग जाए ।

जिस्म से रूह तक जाए तो हकीकत है इश्क,
और रूह से रूह तक जाए तो इबादत है इश्क़।

दिल धड़कन और सवालो में भी,
तुम ही बसते हो खयालों में भी।♥️✨

बिना कहे बिना सुने, एक अहसास हो जाना,
कितना अच्छा होता है एक दूजे का खास हो जाना।

मुझे तुमसे बस एक अमानत चाहिए,
तुमसे ज्यादा तुम्हारी मोहब्बत चाहिए,
कह दो तो ज़माने से बगावत कर लूं,
दिल में रहने की बस इज़ाज़त चाहिए।

ना शिकवा है, ना कोई गिला है तुझसे,
बस एक ख़ामोश सी मोहब्बत निभानी है।
साथ रहे या दूरियाँ हों किस्मत में,
तेरे नाम की ही ज़िंदगी बितानी है।

तुम्हारे आने पर जी उठते है हम,
तुम्हारे जाने पर जान जाती है !!

अच्छा लगता है हर रात तेरे ख्यालों में खो जाना,😍🥰
जैसे दूर होकर भी तेरी बाहों में सो जाना..!!

महके हुए लम्हों के सफ़र से गुजरेगा,
दिल जब भी तेरी रहगुजर से गुजरेगा,
तेरा ज़िक्र तो एक हवा का झोंका है,
ख़ुशबू ही फैलायेगा जिधर से गुजरेगा।

हद से बढ़ने लगी चाहत तेरी।
दिल में सजा ली मूरत तेरी।

मेरी आँखों से देखो ख़ुद को,
हर सफ़े में लिखी आयत तेरी।✨❤️